logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल भाजपा के भीतर दो गुट, राजाभाऊ ठाकरे ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, क्या कटेगा येरावार का टिकट?


यवतमाल: विधानसभा के लिए बीजेपी विधायक मदन येरावार के पार्टी के भीतर के विरोधियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है. इस मुलाकात की तस्वीरें देख चर्चा हो रही है कि मदन मदन येरावार का पत्ता कट सकता है.

भाजपा के पूर्व सांसद राजाभाऊ ठाकरे के नेतृत्व में पूर्व जिला अध्यक्ष राजू डांगे, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमोल ढोणे और विधानसभा उम्मीदवारी के इच्छुक अन्य लोगों ने सीधे गडकरी से मुलाकात की. उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें वायरल कर मदन येरावार को जैसे चुनौती दी है.

अब विधानसभा क्षेत्र में चर्चा हो रही है कि क्या पिछले दो चुनाव में मामूली अंतर से जीतने वाले मदन येरावार का पत्ता इस बार कट हो जाएगा?