logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

क्या होगा विदर्भ की 62 सीटों का परिणाम, यूसीएन के एग्जिट पोल ने बताई असली स्तिथि


नागपुर: विदर्भ सहित महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गए। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछला सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 65.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान समाप्त होने के बाद अनुमानों का दौर शुरू हो गया है। तमाम राजनीतिक पंडितों और विशेषज्ञों ने अपना अपना अनुमान जारी कर दिया है। तमाम अनुमानों में सबसे ज्यादा चर्चा विदर्भ की हो रही है। जो यहां चुनाव जीतेगा वह ही राज्य की सत्ता पर काबिज होगा। तमाम अनुमानों के बीच यूसीएन न्यूज का भी एग्जिट पोल सामने आ गया है। विदर्भ की सीटों का क्या होगा परिणाम वह सामने ला दिया है। 

यूसीएन न्यूज की पहचान या यूएसपी यह है की चाहे खबरें हो या सर्वे उसकी विश्वसनीयता कहीं ज्यादा होती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए यूसीएन न्यूज की कई टीमें पिछले दो महीने में विदर्भ की सभी सीटों पर दौरा किया। एक बार नहीं बल्कि कई कई बार जाकर यह जानने का प्रयास किया की जनता का रुख किस तरफ है। चुनाव की घोषणा से पहले उसके बाद। उम्मीदवारों के ऐलान के बाद विधानसभा सीटों पर किस तरह का समीकरण बना हुआ है और कौन चुनाव जीत सकता। कहां उम्मीदवार मजबूत है, कहां कमजोर इन तमाम बातों पर गहराई से बात की गई।

विदर्भ में विधानसभा की 62 सीट आती है। 2019 के विधानसभा चुनाव के अनुसार, भाजपा को 29 शिवसेना चार, कांग्रेस 15, एनसीपी छह, निर्दलीय तीन प्रहार पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल की थी।2014 के मुकाबले भाजपा को यहां 15 सीटो का नुकसान हुआ था, वहीं कांग्रेस एनसीपी को 11 सीटो का फायदा हुआ था।

2024 में मतदान संपन्न हो चुके हैं।  यूसीएन न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार इस बार महायुति को राज्य में 34 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं महाविकास आघाड़ी को 22 सीटों पर जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसी के साथ छह सीटों पर निर्दलीय चुनाव जीत सकते हैं। 

जिले अनुसार ऐसा रह सकता है परिणाम:

अकोला: जिले में विधानसभा की पांच सीटें आती है। 2024 में यहां महायुति चार और महाविकास आघाड़ी एक सीट जीत सकती है।

बुलढाणा: बुलढाना की सात सीटों पर इस बार महाविकास आघाड़ी ज्यादा मजबूत दिखाई पड़ रही है। जिसके अनुसार, चार पर आघाड़ी और तीन पर महायुति को जीत मिल सकती है। 

गड़चिरोली: गढ़चिरोली की तीन सीट में इस बार दो एक का विभाजन है। यानी दो महायुति और एक निर्दलीय को जा सकती है।

वर्धा: जिले की चार सीटों पर इस बार 50-50 का अनुमान है। यानी दो महायुति और दो महाविकास आघाड़ी को मिल सकती है।

नागपुर: नागपुर जिले की 12 सीटों पर सबसे ज्यादा नजरे सभी की लगी हुई है। नागपुर शहर और नागपुर ग्रामीण की छह-छह सीट शामिल है। पूरे जिले की बात करें तो भाजपा छह, कांग्रेस पांच और एक निर्दलीय चुनाव जीत सकता है। हालांकि, निर्दलीय को कांग्रेस का पूरा समर्थन मिला हुआ है। 

गोंदिया: जिले की चार सीटों पर इस बार महायुति के पास जाती दिखाई दे रही है। वहीं आघाड़ी का खाता भी खुलते हुए दिखाई नहीं दे रही है।

भंडारा: भंडारा जिले में तीन सीट आती है, इस बार यहां दो एक का समीकरण दिखाई पड़ रहा है। कांग्रेस साकोली और भंडारा सहित तुमसर महायुति के पास जा रही है। 

अमरावती: अमरावती जिले पर बराबरी का चुनाव दिखाई दिया। महायुति तीन, दो कांग्रेस और तीन सीट निर्दलीय चुनाव जीत सकते हैं। 

चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में इस बार समीकरण बेहद बदला हुआ है। छह सीट पर चार भाजपा, एक कांग्रेस और एक पर निर्दलीय को जीत मिल सकती है। 

यवतमाल: यवतमाल विधानसभा सीट पर पिछली बार की तरह इस बार भी महायुति को बहुमत मिलते हुए दिखाई दे रहा है। सात सीटों में से पांच पर महायुति और दो पर महाविकास आघाड़ी को जीत मिल सकती है। 

वाशिम: