logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उदय सामंत ने विजय वडेट्टीवार को बिना नाम लिए दी सलाह, कहा - किसी को भी नहीं करनी चाहिए बचकानी राजनीति


नागपुर: खासदार औद्योगिक महोत्सव में शामिल होने नागपुर आए उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के दावे के बारे में पूछे जाने पर प्रतिक्रिया दी। सामंत ने वडेट्टीवार को नसीहत देते हुए कहा कि हम बचकाने नहीं हैं इसलिए किसी को भी बचकानी राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि शिवसेना में एक नया ‘उदय’ होने वाला है। विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में एकनाथ शिंदे की स्थिति बहुत खराब है। ऐसा लगता है कि शिंदे को किनारे किया जा सकता है। मुझे आश्चर्य है कि क्या शिंदे की राजनीतिक उपयोगिता खत्म हो गई है। भाजपा पर हमला करते हुए वडेट्टीवार ने दावा किया था कि महाराष्ट्र में एक राजनीतिक स्थिति बन सकती है, जिसमें शिवसेना का तीसरा ‘उदय’ होने की संभावना है। 

इस वक्तव्य का उत्तर देते हुए आज नागपुर में उदय सामंत ने कहा, “राजनीति से परे विजय वडेट्टीवार मेरे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन उनका मार्गदर्शन करने वाले लोग अच्छे नहीं हैं। उनकी स्वयं की पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर क्या विवाद चल रहा है। सबसे पहले इसका समाधान करना चाहिए। उदय सामंत के साथ कितने विधायक हैं, इसके बजाय ये देखना चाहिए कि खुदकी पार्टी में क्या चल रहा है। 

उदय सामंत ने आगे कहा, “मैं अपनी सीमाएं जानते हुए राजनीति में आया हूं। हम शिंदे साहब के नेतृत्व में कोई परेशानी पैदा हो ऐसा कोई कदम हम नहीं उठाएंगे। हम बचकाने नहीं हैं इसलिए किसी को भी बचकानी राजनीति नहीं करनी चाहिए।”