logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

उदय सामंत ने सांसद भावना गवली से की मुलाकात, सकारात्मक चर्चा होने की कही बात


यवतमाल: राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सांसद भावना गवली से मुलाकात की. सामंत ने बताया कि इस मुलाकात में सकारात्मक चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि गवली जल्द ही महायुति उम्मीदवार के लिए प्रचार करती नजर आएंगी।  

सामंत ने बताया, “भावना गवली की मां बीमार है, जिसके कारण वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने मुंबई गई हैं. गवली जल्द ही महायुति उम्मीदवार के लिए प्रचार करते नजर आएंगी।”

उदय सामंत ने कहा, “राज्यश्री पाटिल को बाहरी व्यक्ति कहना गलत है. इनका मायका यवतमाल है. शादी के बाद कई लड़कियां निर्वाचन क्षेत्रों में आईं, चुनाव लड़ीं और जीती हैं. बाहरी प्रत्याशी कहना महिलाओं का अपमान है.”

सामंत ने बताया कि भावना गवली इस बात से संतुष्ट हैं कि मुख्यमंत्री शिंदे ने बैठक में उनका जिक्र बहन के तौर पर किया। उन्होंने बताया कि गवली ने कोई शर्त नहीं रखी है.