logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अग्निशमन विभाग में भर्ती को लेकर उद्धव गुट का आंदोलन, भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूरा किये जाने की मांग


नागपुर: नागपुर में अग्निशमन विभाग से जुड़े मुद्दों को लेकर शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को मनपा मुख्यालय में आंदोलन किया। इस आंदोलन के माध्यम से अग्निशमन विभाग द्वारा निकाली गयी पद भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूरा किये जाने की मांग की गयी। 

शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओ ने मनपा प्रशासन के खिलाफ जोरदार घोषणबाजी की और आरोप लगाया की नागपुर शहर में अग्निशमन विभाग के प्रति नजरअंदाज किया जा रहा है। एक ओर जहा शहर में ऊँची-ऊँची इमारतों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की जा रही तो वही दूसरी तरफ मनपा का अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है।

महज 127 फायर मेन के जिम्मे पुरे शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। मनपा ने सितम्बर 2023 अग्निशमन दल में 352 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की थी जो अब तक प्रलंबित है। इस आंदोलन के माध्यम से ठाकरे गट ने सरकार से  मुख्यमंत्री के शहर में अग्निशमन व्यवस्था को बेहतर बनाने जाने की मांग उठाई।