logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

गडकरी को लेकर उद्धव का भाजपा पर हमला, कहा- निष्ठावान कार्यकर्ता को छोड़ अचूक संपत्ति जमा करने वाले का नाम किया घोषित


मुंबई: बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है. इस सूची में महाराष्ट्र से किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. इस मुद्दे पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बीजेपी की आलोचना की है. रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उद्धव ने कहा, "नितिन गडकरी जैसा निष्ठावान कार्यकर्ता दशकों से बीजेपी में है, लेकिन पहली सूची में उनका नाम नहीं है. वहीं जिसपर अचूक संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया उसे उमीदवार बना लिया है।

उद्धव ने कहा, "मैं नितिन गडकरी का नाम तब से सुन रहा हूं जब मैंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम भी नहीं सुना था. उनके साथ काम किया. वह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने रिकॉर्ड समय में शिवसेना प्रमुख के मुंबई-पुणे रोड के सपने को भी पूरा किया। लेकिन ऐसे आदमी (गडकरी) का नाम बीजेपी की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं है. लेकिन बेहिसाब संपत्ति जुटाने के आरोपी कृपाशंकर सिंह का नाम बीजेपी की पहली सूची में है. आज ये है भारतीय जनता पार्टी, ये है आज इसकी स्थिति है।"


देखें वीडियो: