logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"उद्धव ठाकरे औरंगजेब क्लब के सदस्य यह किया साबित", देवेंद्र फडणवीस ने सचिन वाझे के आरोप पर भी दिया जवाब


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) के बयान पर पलटवार किया है। फडणवीस ने कहा कि, "उद्धव ठाकरे की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वह कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि, वह औरंगजेब क्लब के सदस्य हैं।" शनिवार को फडणवीस एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के सुरेश भट सभागृह पहुंचे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने सचिन वाझे (Sachin Waze) के दावे पर भी प्रतिक्रिया दी। 

फडणवीस ने कहा, "उद्धव ठाकरे एक निराश और हताश व्यक्ति हैं। निराशा के कारण उनके दिमाग में बड़ा असर हुआ है। फ्रस्ट्रेशन में वह कुछ भी बोल रहे हैं, जो उन्हें समझ नहीं आ रहा वह क्या कह रहे हैं। ऐसे व्यक्ति पर आखिर क्या बोला जाए। हालांकि, उन्होंने जिस तरह का भाषण किया है उससे उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के उस दावे को सच कर दिया है कि, वह औरंगजेब क्लब के सदस्य हैं।"

सरकार कानून के हिसाब से करेगी काम 

मनसुख हिरेन मामले में आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के आरोप और दावे पर भी फडणवीस ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "मैंने मीडिया के माध्यम से ही देखा है। वर्तमान में अभी तक मुझे उनका कोई पत्र नहीं मिला है। नागपुर में मौजूद होने के कारण अगर कुछ आया होगा तो मुझे पता नहीं है। ऐसा कुछ होगा तो उसे देखकर उसपर कुछ कहूंगा।"

क्या कहा उद्धव ठाकरे ने?

पुणे में शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए फडणवीस पर हमला बोला। उद्धव ने कहा, "दो दिन पहले मैंने मुंबई में एक मीटिंग में कहा था कि या तो आप रहेंगे या मैं रहूंगा। मेरे पैर के पास किसी ने तरबूज रख दिया था, तो कुछ लोगों को लगा कि मैंने फडणवीस को चुनौती दी है। मैं किसी को चुनौती नहीं दे रहा हूं। मैं कौन हूं और तुम कौन हो? मैं संस्कारी महाराष्ट्र हूं और तुम महाराष्ट्र को लूटने वाले लुटेरों की पार्टी हो। दबंगों को कभी चुनौती नहीं दी जाती, दबंगों को कुचला जाता है। किसी ने इस चुनौती को अपने ऊपर ले लिया। उन्होंने कहा कि मुझे मत छेड़ो, अरे तुझे छेड़ू ऐसी तेरी कोई औकाद नहीं है।"