logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पहले ढाई साल घर में बैठ कर..अब भी आदत छूटी नहीं; उद्धव ठाकरे पर बावनकुले का तंज


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान का दिन जैसे जैसे पास आ रहा है, वैसे ही नेता एक दूसरे पर और हमलावर होते जा रहे हैं। इसी बीच आज सुबह उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी का मैनिफेस्टो को सार्वजनिक किया। वहीं इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले ने पलटवार किया है। बवानकुले ने तंज करते हुए कहा कि, "ढाई साल घर से सरकार चलाने वाले, आज भी सुधरे नहीं है।" 

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बवानकुले ने लिखा, “ढाई साल तक घर बैठे फेसबुक लाइव करने वाले उद्धव ठाकरे ने आज मातोश्री में बैठकर उभाठा का घोषणा पत्र जाहिर किया. उन्होंने ढाई साल तक सिर्फ 'मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी है' कहकर अपने परिवार के लिए राजनीति की. अब भी घर बैठकर बिजनेस करने की आदत नहीं गई है.” 

उन्होंने लिखा, “हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने अब तक हर घोषणा पत्र शिवसेना भवन में प्रकाशित किया है। क्योंकि महाराष्ट्र का हित उनकी आंखों के सामने था। लेकिन सच्चे शिवसैनिकों को अधर में छोड़कर उद्धव ठाकरे के सामने सिर्फ और सिर्फ परिवार ही है।”