logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की बधाई देते की तारीफ, बावनकुले बोले- यह महाराष्ट्र की परंपरा


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने फडणवीस की जोरदार तारीफ भी की। उद्धव की तारीफ के बाद से राज्य में फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं उद्धव की तारीफ को राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrasekhar Bawankule) ने महाराष्ट्र की परंपरा बताई है।

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "यह महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा है कि किसी व्यक्ति के जन्मदिन पर उसके अच्छे काम और उपलब्धियों की सराहना की जाती है। मुझे लगता है कि उद्धवजी ने देवेंद्रजी के काम, उनके विजन और 2029 तक विकसित महाराष्ट्र की उनकी अवधारणा का उल्लेख किया होगा। इसलिए, इस अवधारणा को वास्तविक गति मिली है और उद्धव ठाकरे द्वारा की गई सराहना इस राज्य की राजनीति और सभी दलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी दलों को यह रुख अपनाना चाहिए कि किसी ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा करना जिसने कुछ हासिल किया है, महाराष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।"

उद्धव और भाजपा नेताओं की बढ़ रही नजदीकियां 

पिछले कई दिनों से उद्धव और भाजपा की नजदीकियां खूब चर्चा में बनी हुई। विधानसभा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री फडणवीस ने इशारों में उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव दे दिया था। वहीं इसके बाद उद्धव अपने पुत्र आदित्य सहित शिवसेना नेताओं के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद से ही दोनों नेताओं में बर्फ पिघलने की चर्चा शुरू हो गई ,वहीं जन्मदिन के मौके पर उद्धव द्वारा फडणवीस की तारीफ ने चर्चाओं को और बल दे दिया है। हालांकि, अब देखना होगा की क्या ये चर्चा का अंत कैसे होती है।