logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

उद्धव ठाकरे को फिर लगेगा बड़ा झटका! शिंदे सांसद नरेश मस्के बोले- उबाठा के दो सांसद मोदी सरकार को देंगे अपना समर्थन


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के अंदर महायुति को बड़ा झटका लगा है। तीनों पार्टियां मिलकर केवल 17 ही जीत पाई हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी को 31 सीटों पर जीत मिली है। इसी बीच शिवसेना सांसद नरेश मस्के ने बड़ा बयान दिया है। जिसके तहत जल्द ही उबाठा के दो सांसद लोकसभा में मोदी सरकार को अपना समर्थन देंगे। अपने-अपने क्षेत्र में काम हो इसके लिए दोनों ने साथ आने की बात कही है। मस्के ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात की जहां यह दावा किया। 

मस्के ने कहा, "दो सांसदों ने हमसे संपर्क किया है. वे चाहते हैं कि निर्वाचन क्षेत्र में काम हो. इसके लिए इन दोनों सांसदों ने मोदी का समर्थन करने की तैयारी दिखाई है। हम वोट पाने के लिए मुल्ला मौलवियों को पैसे देने की उद्धव ठाकरे की भूमिका से सहमत नहीं हैं। ये सांसद ने कहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "इन सांसदों पर दलबदल निषेध कानून के तहत कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. इन दोनों सांसदों ने इसके लिए एक योजना भी तैयार की है। दोनों ने कहा कि हम छह सांसदों की संख्या जुटा लेंगे और जल्द से जल्द एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे।" मस्के के इस दावे के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि, क्या उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगाने वाला है?