logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Umred Factory Blast: सात से आठ लोग अभी भी लापता, कईयों की ड्यूटी पर आने की जानकारी नहीं; घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे बावनकुले


नागपुर: उमरेड एमआईडीसी स्थित कारखाने में हुए ब्लास्ट के बाद बाद से राहत बचाव जारी है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 11 गंभीर घायलों का इलाज नागपुर के मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जहां ब्लास्ट के समय मौजूद सात से आठ लोगों की आशंका जताई जा रही है। जिस समय ब्लास्ट हुआ सभी श्रमिक वहां मौजूद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट के समय कई लोग जो अंदर काम कर रहे थे, उनकी ड्यूटी पर आने की एंट्री नहीं है। 

ब्लास्ट के बाद था दर्दनाक माहौल  
हादसे के बाद से ही कार्य शुरू है।  धुरखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित कंपनी करीब दस एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस दौरान 150 श्रमिक काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद वहां बेहद दर्दनाक स्थिति दिखाई दी। गंभीर रूप से घायल श्रमिक दर्द से कहराते हुए बाहर आते दिखाई दिए। जिन्हे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पालकमंत्री घायलों से मिलने पहुंचेंगे अस्पताल 
हादसे में प्रभावित सभी घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद पालकमंत्री और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले घायलों से मिलने मेडिकल अस्पताल पहुंचने वाले हैं। पालकमंत्री के साथ विधायक और नागपुर जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर भी मौजूद रह सकते हैं।