logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में पूर्ति की ‘जलसंवाद’ और ‘जलक्रांति परिषद’, अभिनेता आमिर खान-नाना पाटेकर होंगे शामिल


नागपुर: विदर्भ में जलसंधारण और किसान कल्याण के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रही पूर्ती सिंचन समृद्धी कल्याणकारी संस्था का रजत महोत्सवी समारोह 17 और 18 मई 2026 को नागपुर में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में ‘नागपुर जलसंवाद-2026’ और ‘जलक्रांति परिषद’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमिर खान, नाना पाटेकर सहित देशभर के जलतज्ज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता सहभागी होंगे।

जलसंधारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पूर्ती सिंचन समृद्धी कल्याणकारी संस्था अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 और 18 मई 2026 को नागपुर में भव्य रजत महोत्सवी समारोह आयोजित करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जलसुरक्षा, ग्रामीण विकास और किसान कल्याण जैसे विषयों पर व्यापक मंथन होगा।

समारोह के पहले दिन 17 मई को सिविल लाइंस स्थित डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागृह में शाम 4 बजे ‘नागपुर जलसंवाद-2026’ आयोजित किया जाएगा। ‘शेतकरी आत्महत्यामुक्त विदर्भासाठी जलसंधारण’ विषय पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, पद्मश्री उमाशंकर पांडे और पद्मश्री सेठपाल सिंह मार्गदर्शन करेंगे। इस संवाद में विदर्भ की जलसमस्या के स्थायी समाधान और जलसुरक्षा के भविष्य पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 18 मई को रेशीमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में सुबह 10 बजे ‘जलक्रांति परिषद’ आयोजित की जाएगी। इसमें आमिर खान, नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। परिषद में जलसंधारण कार्यों में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका और ग्रामीण विदर्भ के विकास पर चर्चा होगी।

इस अवसर पर ‘जलपर्व’, ‘जलक्रांति’, ‘कृषिकल्याण’ और ‘कॉरिडॉर्स ऑफ वॉटर सिक्योरिटी’ पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के जलसंधारण मंत्री संजय राठोड, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु तथा बड़ी संख्या में किसान, सरपंच और नागरिक उपस्थित रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष प्रफुल्लदत्त जामदार और सचिव माधव कोटस्थाने ने नागरिकों से इस जल-अभियान में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।