logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेरोजगार युवतियों का ज्यादा वोट, फडणवीस लाड़ली बहना से निकले बाहर; नाना पटोले का उपमुख्यमंत्री पर पलटवार


नागपुर: विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ने को लेकर दावे प्रति दावे शुरू हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बढे मतदान को अपने पक्ष में बताते हुए कहा कि, लाड़ली बहनों ने इस बार अपने भाइयों के लिए मतदान किया है। इसी एक साथ फडणवीस ने राज्य में फिर से महायुति की सरकार बनने का दावा भी किया। उपमुख्यमंत्री के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने पलटवार किया है। नाना ने कहा कि, "फडणवीस को लाड़ली बहना से निकलना चाहिए। बेरोजगार युवतियों ने ज्यादा मतदान किया है। और यह बदलाव के लिए किया हुआ मतदान है।"

नागपुर में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस के दिए बयान पर नाना ने कहा, "मतदान में युवतियों का प्रतिशत ज्यादा है। उन्हें लाड़ली बहना से थोड़ा बाहर आना चाहिए। बेरोजगारी के कारण युवतियों ने भाजपा को नकार दिया है। परिणाम के दिन यह आप को देखने को मिलेगा।" उन्होंने आगे कहा, "जो मतदान बढ़ा है उसने युवाओं के वोट बहुत बढ़ा है। युवतियों और युवाओं का मत महाविकास अघाड़ी के लिए हैं। और यही गठबंधन राज्य में सत्ता स्थापित करेगी यह मेरा मानना है।"