logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 9 दिसंबर को गडचिरोली का दौरा और प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द, सांसद अशोक नेते ने दी जानकारी


नागपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 9 दिसंबर को गढ़चिरौली जिले का दौरा और प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है. जिले से सांसद अशोक नेते ने ये जानकारी दी है. 

अमित शाह गढ़चिरौली जिले में विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं का भूमि पूजन समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इनमे कोनसरी में लौह परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन और दूसरे चरण का भूमि पूजन समारोह, वडसा-गढ़चिरौली रेलवे लाइन का भूमि पूजन समारोह समेत कई कामों का लोकार्पण शाह के हाथों होना था. लेकिन कुछ महत्वपूर्ण काम के कारण, शाह को गढ़चिरौली की अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी. 

इससे पहले, शाह का 18 नवंबर को गढ़चिरौली आने का कार्यक्रम था. लेकिन इसकी पुष्टि होने से पहले ही इसे रद्द कर दिया गया. अब दूसरी बार तारीख बदली है. अशोक नेते ने कहा कि अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.