logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव के ऑफर को केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया हास्यास्पद, कहा- शिवसेना को मेरी चिंता करने की जरुरत नहीं


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkri) ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) के प्रस्ताव को हास्यास्पद और अपरिपक्व बताया है। मंगलवार को समाचार एजेंसी से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, भाजपा में टिकट देने की एक व्यवस्था है। उसी के अनुरूप सभी को टिकट दी जाएगी। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री शिवसेना को उनकी चिंता नहीं करने की सलाह दी है। 

उद्धव ने क्या दिया था ऑफर?

ज्ञात हो कि, भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी होने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम नहीं होने को निराशाजनक बताया था। ठाकरे ने गडकरी को दिल्ली के आगे नहीं झुकने और शिवसेना में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। इसी के साथ यह भी कहा कि, 2024 में केंद्र में सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। 

मेरी चिंता छोड़कर शिवसेना अपने पर दें ध्यान 

इसी को लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। गडकरी ने कहा कि, "उद्धव ठाकरे का प्रस्ताव बेहद  हास्यास्पद और अपरिपक्व। भाजपा में टिकट बंटवारे की एक प्रक्रिया है। उसी के अनुसार सभी को टिकट दिया जाता है। इसलिए शिवसेना को उनकी चिंता छोड़कर अपने गठबंधन पर ध्यान देना चाहिए। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा भी किया।