logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ओरल कैंसर इंस्टिट्यूट का उद्घाटन


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर में सरकारी डेंटल कॉलेज और अस्पताल के ओरल कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र और लेजर सर्जरी इकाई द्वारा सुविधा का विस्तार यूनिट का उद्घाटन किया.

इस दौरान गडकरी ने बताया कि हमारा यह मुख्य उद्देश्य है कि कैंसर का पता पहले ही कैसे लगाया जाए. अगर हमने ऐसा कर लिया तो हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं. 

उन्होंने बताया कि हमारे देश में फिलहाल डेंटिस्टों की कमी है. देश में अभी करीब आठ लाख दंत चिकित्सकों की आवश्यकता है. गडकरी ने बताया कि हमारे डेंटिस्टों को जिन उपकरणों की आवश्यकता है वह सभी अब हमारे ही देश में बनते हैं.

गडकरी ने यह भी कहा कि आदिवासी छात्रों को दंत चिकित्सक की ट्रेनिंग देनी चाहिए जो उनके लिए काफी आवश्यक और फायदेमंद साबित होगी. उनके लिए ऐसे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाये जाने चाहिए. इस फील्ड में जॉब के अवसर भी उत्तम हैं.

उन्होंने डीन ठाकरे से भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, नागपुर, गडचिरोली, वर्धा जिलों में इसे लेकर काम किए जाने का भी आग्रह किया और कहा कि इसमें महाराष्ट्र सरकार भी आपका साथ देगी। उन्होंने कहा यह आदिवासी समाज के लिए बहुत लाभदायक होगा.  

इस दौरान भाजपा नेता आशीष देशमुख, आदिवासी विभाग अपर आयुक्त रविंद्र ठाकरे,  डीन डॉक्टर अभय दातारकर सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित थे.