logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

राहुल के फ्लाइंग किस मामले पर वडेट्टीवार का भाजपा पर हमला, कहा- महिला की आड़ में कपोलकल्पित आरोप लगाए गए


नागपुर: लोकसभा में आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर विवाद हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smruti Irani) सहित कई महिला सांसदों ने राहुल पर सदन के अंदर अभद्रता करने और फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया। वहीं इस आरोप पर महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता भाजपा (BJP) पर हमला बोलते हुए महिला की आड़ में कपोलकल्पित आरोप लगाने की बात कही।

बुधवार को नागपुर के प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए पूछे सवाल पर जवाब दिया। राहुल गांधी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा, जब भाजपा के पुरुष नेता राहुल से जीत नहीं पाए तो महिला की आड़ लेकर कपोलकल्पित आरोप लगाए गए है। वड्डेटीवार ने मुताबिक उन्होंने संसद की कार्यवाही देखि है उसमे कही राहुल गांधी वैसे कुछ करते दिखाई नहीं दे रहे है जैसे आरोप भाजपा द्वारा लगाए गए है।

क्या है पूरा मामला?

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया है। मंगलवार से इस पर चर्चा हो रही है। इस प्रस्ताव पर बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बोला। इस दौरान उन्होंने मणिपुर सहित बहुत से मुद्दे पर जोरदार हमला बोला। हालांकि, इस दौरान राहुल की एक क्रिया से विवाद हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित अधिकतर महिला सांसदों ने राहुल पर फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया। इसी के साथ इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इसकी शिकायत भी दर्ज कराई।