logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे वडेट्टीवार, बोले- परिवर्तन लाने और 2024 का चुनाव जीतना लक्ष्य


नागपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) आज बुधवार को नागपुर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Worker) ने वडेट्टीवार का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बोलते हुए कांग्रेस नेता ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "राज्य में परिवर्तन लाना और 2024 में होने वाले चुनाव में जितना उनका लक्ष्य है।"

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “केवल ओबीसी नेता नहीं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष के नाते राज्य के अनेक मुद्दों को हमें पूरा करना है। ओबीसी समाज को न्याय देने, 14 करोड़ लोगों का हित सुरक्षित करना और परिवर्तन लाना यह जिद्द है और 2024 जितना यह लक्ष्य है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस सरकार की सभी गलत कदमों, महंगाई, भ्रस्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा सहित इस सरकार द्वारा तोड़ फोड़ की जो राजनीति शुरू की है उससे हुए नुकसान जैसे अनेक मुद्दों पर आम जनता को न्याय चाहिए। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मैं इन सभी मुद्दों पर जनता को न्याय मिले इसपर काम करूँगा।”

उपचुनाव न होने का किया समर्थन 

इस दौरान चंद्रपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के सवाल पर वडेट्टीवार ने अपनी बात कही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “आम चुनाव होने में अभी केवल नौ महीने का समय बचा हुआ है। वहीं अगर चुनाव का ऐलान कित्या जाता है तो कम से कम 60 दिनों की जरुरत है। ऐसे में चुनाव कराने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए मैंने चुनाव नहीं कराने का समर्थन किया है।”