logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र को मिलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर! इन शहरों के बीच चलेगी ट्रेन


मुंबई: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishanav) ने जब से वंदे भारत स्लीपर ( Vande Bharat Sleeper) का वीडियो साझा किया है, तब से ट्रेन को लेकर जनता में उत्सुकता और बढ़ गई है। सभी जानना चाहते हैं आख़िर पहली वंदे भारत किस राज्य को मिलेगी। इन्हीं चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ( Murlidhar Mohol) ने बड़ा संकेत दिया है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, पहली वंदे भारत स्लीपर महाराष्ट्र (Maharashtra) को मिल सकती है और यह ट्रेन राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे (Pune) को राजधानी दिल्ली (New Delhi)  के बीच चलेगी। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले वंदे भारत स्लीपर प्रोटोटाइप ट्रेन में सफर कर ट्रेन का परीक्षण किया था. इस दौरान ट्रेन की स्पीड, ट्रेन में सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले तीन से चार महीने में लंबी दूरी के रूट पर चलेगी. अब मुरलीधर मोहल ने संकेत दिया है कि पहली वंदे भारत स्लीपर किस रूट पर चलेगी।

पुणे के सांसद मुरलीधर मोहोल ने कहा है कि संभावना है कि यह पहली ट्रेन पुणे-दिल्ली रेलवे रूट पर चलेगी. वह पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस के आभासी लॉन्च समारोह के दौरान पुणे से बोल रहे थे। मुरलीधर मोहोल ने विश्वास जताया कि हमने रेल मंत्रालय से ऐसी मांग की है और जल्द ही ट्रेन शुरू होगी. पुणे से दिल्ली रेल की दूरी 1400 किमी से अधिक है। इसलिए, पुणे से दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी के रूट के लिए यात्री सेवा में शुरू हो सकती है। 

यह रह सकता है रूट:

जनकारी के अनुसार, ट्रेन पुणे से शुरु होगी और नई दिल्ली तक चलेगी। इस दौरान ट्रेन अहमदनगर, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, भोपाल, विदिशा, झांसी, ग्वालियर, आगरा, फरीदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि, यह केवल शुरुआती जानकारी है। फिलहाल इसपर रेल मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नही आई है। अगर यह ट्रेन शुरू होती है तो भारतीय रेलवे के लिए यह बेहद फायदे का सौदा होगा।