logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-सिकंदराबाद रूट पर दौड़ेगी वंदेभारत, 20 बोगियों की रैक अजनी यार्ड पहुंची


नागपुर: नागपुर की तीसरी वंदे भारत की बोगियां शहर पहुंच चुकी है। चेन्नई से आये 20 कोचों को अजनी यार्ड में रखा गया है। 15 सितंबर को पीएम मोदी नागपुर-सिकंदराबाद को हरी झंडी दिखाएगे। 

नागपुर से तीसरी वंदे भारत ट्रेन के चलने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सोमवार आधी रात को वंदे भारत ट्रेन के 20 कोच नागपुर पहुंच चुके हैं, जिन्हें मध्य रेलवे के अजनी यार्ड में रखा गया है। सुरक्षा के लिए आरपीएफ  का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। रविवार को यह सभी कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से रवाना किए गए थे और सोमवार दोपहर बल्लारशाह पहुंचे। बल्लारशाह से रात के समय सभी कोच नागपुर के लिए रवाना किए गए।

15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाए जाने की योजना है, जिसमें नागपुर-सिकंदराबाद मार्ग पर चलने वाली ट्रेन भी शामिल है। इस ट्रेन की सेवा हर मंगलवार को शुरू होगी। यह नागपुर से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी यात्रा के लिए यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी।