logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-सिंकंदराबाद के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी


नागपुर: नागपुर (Nagpur) से हैदराबाद (Hyderabad) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे मंत्रालय ने नागपुर से सिकंदराबाद के बीच वंदे भारत ट्रेन (Vandebharat Train) चलाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन की शुरुआत के बाद नागपुर से जाने और आने वाली यह तीसरी वंदे भारत होगी।

ज्ञात हो कि, पिछले काफी समय से दोनों शहरों के बीच एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग नागरिकों और व्यापारियों की तरफ से की जा रही थी। जिसको देखते हुए मध्य रेलवे के नागपुर विभाग ने रेलवे मंत्रालय को वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। जिस पर निर्मय लेते हुए मंत्रालय ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 


यात्री लगातार कर रहे थे मांग  

नागपुर से हैदराबाद से रोजाना हजारो लोग आते जातें हैं। दोनों आद्योगिक और आईटी सिटी होने के कारण नागपुर से बड़ी संख्या में लोग हैदराबाद जातें हैं। वहीं बहुत से लोग वहां से आतें भी हैं। वर्तमान में नागपुर से हैदराबाद के लिए सीधी एक ही ट्रेन नागपुर-सिकंदराबाद है। हालांकि, वह उसमें हमेश भीड़ लगी रहती है। वहीं अन्य ट्रेने भी हैं लेकिन उनमें सीट नहीं मिलती है। जिसके कारण यात्रियों को ट्रैवल्स बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिसको देखते हुए यात्रियों द्वारा लगातार से एक सुपरफ़ास्ट ट्रेन की मांग कर रहे थे। 

सवा सात घंटे में तय होगा फासला 

ट्रेन सुबह 5:00 बजे नागपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी और दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। इसमें सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशन शामिल हैं। वापसी की यात्रा के लिए, ट्रेन दोपहर 1:00 बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, समय में बदलाव हो सकता है।

इंदौर और बिलासपुर के लिए चल रही ट्रेने 

नागपुर से सिकंदराबाद ट्रेन शुरू होने के बाद यह तीसरी ट्रेन होगी जो नागपुर से चलेगी। इसके पहले दो ट्रेन इंदौर-नागपुर-इंदौर और नागपुर-बिलासपुर-नागपुर चल रही है। वर्तमान में दोनों ट्रेन एक दिन में अपना फासला तय करती है। वहीं नागपुर सिकंदराबाद भी उसी के तर्ज पर चलेगी। यानी सुबह नागपुर से छूटेगी और रात तक वापस आएगी। अन्य दोनों ट्रेनों की तरह यह भी चेयरकार यानी सीटों वाली ट्रेन होगी।