logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वीएचपी ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला, कहा- वह कर रहे हिंदुत्व का अपमान


नागपुर: विश्व हिंदू परिषद महाराष्ट्र और गोवा शाखा के महासचिव गोविंद शेंडे ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "शिवसेनाप्रमुख दिवंगत बाळासाहेब ठाकरे ने हिंदुत्व को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया, लेकिन उनके उत्तराधिकारी अलग राह अपना रहे हैं और हिंदुत्व को अपमानित कर रहे हैं, यह शर्म की बात है।"

शेंडे से शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत की आलोचना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुत्व को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। अफसोस की बात है कि उनके उत्तराधिकारियों ने अलग रास्ता अपनाया है. यह हिंदुत्व को अपमानित करने वाला है, शर्मनाक है।" 

उन्होंने आगे कहा, "हमने शंकराचार्य को आमंत्रित किया है. हमारा काम निमंत्रण देना है, इसे स्वीकार करना या न करना उनका काम है।' लेकिन हम उनका इंतजार करेंगे, हम उनके बयान पर कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य के विरोध करने का कोई कारण नहीं है, राम मंदिर समर्पण का समय सावधानीपूर्वक तय किया गया है।