logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नितिन गडकरी पर विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, बोले- सरकार से निकालने सीएजी रिपोर्ट की जारी


मुंबई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, "भाजपा ने गडकरी को सरकार से बाहर निकलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत सीएजी की रिपोर्ट जारी की गई है। 

विजय वडेट्टीवार ने कहा, ''कैग रिपोर्ट दो कारणों से महत्वपूर्ण है। एक तो यह कि सीएजी रिपोर्ट का इस्तेमाल भाजपा की आंतरिक राजनीति के तहत नितिन गडकरी को बाहर करने के लिए किया जा रहा है। सीएजी ने तभी गडकरी पर शिकंजा कसा जब हर विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार था। यह बात स्पष्ट हो जाती है।"

उन्होंने कहा, ''नितिन गडकरी के बारे में हर कोई कहता है, साफ-सुथरी छवि आदि। उनकी छवि विकसित और साफ-सुथरी हो गयी है। इसलिए यह उन्हें किनारे करने और उनकी राजनीति ख़त्म करने का एक कारण भी हो सकता है।''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''सीएजी में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। उस सड़क समिति के अध्यक्ष खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। तो सवाल ये है कि सीएजी की इस रिपोर्ट पर उनकी क्या भूमिका है। केंद्र में हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अब जब यह रिपोर्ट सामने आ गई है तो हम देख रहे हैं कि केंद्र सरकार क्या कार्रवाई करती है।''