logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा में बड़ा संगठन बदलाव, नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों के अध्यक्ष बदले


नागपुर: आम चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने बुधवार को संगठन में बडा बदलाव करते हुए नागपुर (Nagpur) सहित विदर्भ (Vidarbha) के तमाम जिला और शहर अध्यक्ष को बदल दिया है। बंटी ककड़े (Bunty Kukde) को जहां नागपुर शहर अध्यक्ष बनाया है, वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे (Anil Bonde) को अमरावती जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

देखें कौन किस जिले का होगा अध्यक्ष:

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विदर्भ की 10 लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की 45 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को देखते हुए भाजपा लागातार काम में लगी हुई है। वहीं केंद्रीय मंत्री भी विदर्भ के तमाम लोकसभा सीटों पर लागातार दौरे कर रहे हैं। 

2019 के लोकसभा चुनाव में विदर्भ की दस सीटों में से अधिकतर सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन को जीत मिली थी। वहीं दो सीटों पर कांग्रेस और निर्दलीय ने अपना परचम लहराया था। वर्तमान में नागपुर, वर्धा, अकोला, गढ़चिरौली और गोंदिया-भंडारा सीट पर भाजपा का कब्जा है, वहीं बुलढाना, वाशिम-यवतमाल और रामटेक लोकसभा पर शिवसेना के सांसद हैं। वहीं चंद्रपुर में कांग्रेस के दिवंगत सांसद बालू धनोरकर और अमरावती सीट पर निर्दलीय नवनीत राणा को जीत मिली थी।