logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नवरात्र में बदलेगा विदर्भ के मौसम का मिजाज; नागपुर, भंडारा समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान


नागपुर: विदर्भ में इस बार नवरात्र के दौरान मौसम का मिजाज कुछ अलग रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को बारिश के साथ उमस और गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।  

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, नवरात्र के दौरान पूर्वी विदर्भ के नागपुर, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ उमस और गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश स्थानीय स्तर पर हो रहे मौसमीय बदलावों का नतीजा है। बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बारिश के लिए कोई अनुकूल स्थिति नहीं बनी है, इसलिए मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है। हालाँकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बढ़ती गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

नवरात्र के दौरान नागपुर और विदर्भ के अन्य जिलों में भव्य आयोजन होते हैं। मंदिरों में भारी संख्या में भक्त आते हैं, और शहरों में गरबा और डांडिया के बड़े आयोजन भी होते हैं। ज्यादातर कार्यक्रम खुले स्थानों या मैदानों में होते हैं, इसलिए आयोजकों के लिए जरूरी है कि वे बारिश से बचने के लिए पंडालों की उचित व्यवस्था करें ताकि मौसम की मार त्योहारी रंग में खलल न डाल सके।