logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ वैधानिक विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अर्जुन चिखले का हुआ तबादला, भेजे गए मुंबई; यवतमाल के कलेक्टर भी बदले


नागपुर: राज्य में महायुति सरकार बनने के बाद से प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू है। सरकार गठन के तीन महीने के अंदर राज्य में 50 अधिकारीयों को तबदला किया जा चूका है। इसी क्रम में गुरुवार छह मार्च को राज्य के आठ अधिकारीयों का ट्रांसफर किया गया गया। जिसमें विदर्भ वैधानिक विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अर्जुन चिखले का नाम भी शामिल है। सरकार ने डॉ. चिखले को विदर्भ वैधानिक विकास बोर्ड के सदस्य सचिव पद से हटाते हुए शुल्क नियामक प्राधिकरण, मुंबई का सचिव नियुक्त किया है। इसी के साथ यवतमाल कलेक्टर डॉ. पंकज आशिया को अहिल्यनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

राज्य के इन अधिकारीयों का हुआ ट्रांसफर:

  • राधाबिनोद शर्मा (IAS:RR:2012) महानगर सहआयुक्त, MMRDA, मुंबई को मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • गोपीचंद कदम (IAS:SCS:2015) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी, सोलापुर को अतिरिक्त आदिवासी आयुक्त, ठाणे के पद पर नियुक्ति दी गई।
  • एमजे प्रदीप चंद्रेन (IAS:RR:2012) अतिरिक्त विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, मुंबई को पुणे नगर निगम, पुणे का अतिरिक्त नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • बाबासाहेब बेलदार (IAS:SCS:2015) अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, छत्रपति संभाजी नगर संभाग, छत्रपति संभाजी नगर को अल्पसंख्यक विकास आयुक्त, छत्रपति संभाजी नगर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • जगदीश मिनियार (IAS:SCS:2015) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी, छत्रपति संभाजी नगर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, जालना के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • वैदेही रानाडे (IAS:SCS:2015) संयुक्त प्रबंध निदेशक, एमएसआरडीसी, मुंबई को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, रत्नागिरी के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. अर्जुन चिखले (IAS:SCS:2015) सदस्य सचिव, विदर्भ वैधानिक विकास बोर्ड, नागपुर को सचिव, शुल्क नियामक प्राधिकरण, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है।

  • डॉ. पंकज आशिया (IAS:SCS:2016) कलेक्टर, यवतमाल को कलेक्टर, अहिल्यानगर के पद पर पदस्थ किया गया है।