logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Vidarbha Weather Update: लगातार दूसरे दिन अकोला 44.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला, नागपुर के तापमान में आई गिरावट


नागपुर: मई के महीने में नागपुर (Nagpur) सहित विदर्भ (Vidarbha) में सूरज देवता अपना प्रकोप दिखा रहे हैं। प्रदेश के सभी 11 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। मंगलवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अकोला सबसे गर्म जिला रहा। वहीं उपराजधानी नागपुर का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में विदर्भ में जोरदार गर्मी पढ़ने की चेतवानी जारी की है। 

विदर्भ की पहचान गर्मियों के लिए होती है। मई, जून में प्रदेश पर सूरज देवता की असीम कृपा रहती है, जिसके कारण जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक चला जाता है। हालांकि, इस बार पिछले सालों की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ने की बात मौसम विभाग द्वारा की गई है। अप्रैल महीने की शुरुआत से ही नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, अकोला 44.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसी के साथ अमरावती 43, चद्रपुर 42.6, वाशिम 42, यवतमाल 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उपराजधानी नागपुर में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान में कमी आई। कल जहां शहर का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं आज 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 40.8 डिग्री दर्ज हुआ। गडचिरोली, वर्धा, गोंदिया जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने विदर्भ के अंदर इसी हफ्ते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की भविष्यवाणी की है।