logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

बाढ़ पर विजय वडेट्टीवर ने सरकार को घेरा, बोले- विदर्भ में आई आपदा के लिए शिंदे की अगुवाई वाली सरकार जिम्मेदार


नागपुर: विदर्भ में पिछले पांच दिनों से जोरदार बारिश शुरू है। उपराजधानी नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में बदल दिल खोलकर बरसे हैं। इस कारण तमाम जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। यवतमाल, गडचिरोली, चंद्रपुर और नागपुर में हालात बेहद गंभीर हो गए। लगातार बारिश से कई गांव पानी में डूब गए। इस दौरान जहां लोगों को जानमाल की भारी नुकसान हुआ है। वहीं बाढ़ को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलवार हो गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विजय विजय वडेट्टीवार ने विदर्भ में बाढ़ के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया है।

शनिवार को नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, “विदर्भ में जो बाढ़ भले ही प्राकृतिक होलेकिन इसके किये पहले और आज की सरक़ार जिम्मेदर है। बीते अनेक साल से हम देख रहे हैं, वहां के जन प्रतिनिधि को समझना चाहिए। अगर दो साल में पूरा शहर पानी में डूब रहा है। इससे शहर के लोगों का भारी नुकसान हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में कोई कुछ नहीं करता है।”

उन्होंने कहा, “जब महाविकास अघाड़ी की सरकार आई थी उस समय 550 करोड़ का प्रस्ताव हमने तैयार किया था। उस प्रस्ताव के अनुसार दोनों नदियों को गहरा करने का तय किया था। नदियों की मिटटी निकाली नहीं जाती। नालियां साफ़ नहीं किया जाता। पैसे लिए जाते हैं, उन्हें खा लिया जाता है। और इसके बाद उत्पन्न होने वाली स्थिति से जनता को दोचार होना पड़ता है।”

गिला अकाल घोषित कर तुरंत करें मदद

कांग्रेस नेता ने कहा, “इस बार जो बाढ़ आई है, उसमें 800 घर प्रभावित हुए हैं। उन्हें अब तुरंत मदद करने की जरुरत है। खेती का बड़ा नुक्सान हुआ है। इसलिए हम मांग करने वाले हैं कि, जो पंचनामा किया जाता है उन्हें तत्काल रोको और गिला अकाल घोषित कर पीड़ितों को मदद करो। उससे ही किसानों को बचाया जा सकता है।”

देखें वीडियो: