logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधायक दल नेता बनाए जाने पर विजय वडेट्टीवार ने वरिष्ठ नेताओं का माना आभार, कहा- पार्टी की मजबूती के लिए करूँगा काम


नागपुर: महाराष्ट्र में कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब विधानसभा में कांग्रेस पक्ष नेता के पद की भी जिम्मेदारी तय की गई।  वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार को कांग्रेस ने अपना गट नेता चुना है। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर वडेट्टीवार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रमुख नेताओं का आभार माना। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, "कांग्रेस को महाराष्ट्र में मजबूत करने के लिए काम करूंगा।" नए प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को शुभकामनाएं देते हुए बोले कि, "हर्षवर्धन पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित व निष्ठावान नेता हैं।"

कभी किसी को कम न आंकें 

सपकाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर चुटकी ली थी। बावनकुले ने कहा था कि, कांग्रेस में कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहता था। वहीं सपकाल को अध्यक्ष पद देकर बलि का बकरा बना दिया है। भाजपा अध्यक्ष के बयान पर वडेट्टीवार ने पलटवार किया है। वडेट्टीवार ने कहा, "सत्ता मिलते ही लोगों का नजरिया बदल जाता है, इससे भी अच्छे दिन आयेंगे। बावनकुले को नसीहत देते हुए कहा कि, "कभी भी दूसरों को कम नहीं आंकना चाहिए।"

विदर्भ की जनता फिर होगी साथ खड़े 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, "अध्यक्ष और विधानसभा में विधायक दल नेता का पद पूर्व और पश्चिम विदर्भ को मिला है। विदर्भ कांग्रेस का गढ़ रहा है, चुनाव में उचित परिणाम नहीं मिलने के बाद भी यह गढ़ बना हुआ है।" इसी के साथ वडेट्टीवार ने विदर्भ की जनता एक बार फिर कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी होगी ऐसा विश्वास भी जताया।