logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार ने कराई ओबीसी समुदाय के संगठनों की बैठक, 26 नवंबर को भव्य मार्च निकालने का निर्णय


नागपुर: सोमवार को नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार की पहल पर नागपुर में करीब 50 ओबीसी समुदाय के विभिन्न संगठनों की विदर्भ स्तरीय अहम बैठक हुई. इस बैठक में विदर्भ के सभी जिलो के ओबीसी नेता शामिल हुए. इस बैठक की अध्यक्षता खुद वडेट्टीवार ने की. इस दौरान बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. 

सभी ने एकमत में कहा की यदि राज्य सरकार ओबीसी से मराठा को आरक्षण देने का प्रयास करेगी तो ओबीसी समाज का हर व्यक्ति आक्रोशित हो जायेगा. ऐसे में सरकार के खिलाफ एकजुट होने के लिए अगले महीने 26 नवंबर को संविधान चौक पर एक भव्य मार्च निकाला जाएगा.

राज्य में बीते कई महीनों से ओबीसी समुदाय में यह डर है कि राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देकर ओबीसी समुदाय के आरक्षण पर अतिक्रमण कर रही है. इसी मुद्दे को लेकर ओबीसी महासंघ की द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है. 

वहीं, मराठा समुदाय के नेता मनोज जारांगे का राज्य सरकार को दिया गया आठ दिन का अल्टीमेटम खत्म हो रहा है. इससे कुछ ओबीसी समुदाय में डर पैदा हो गया है. विजय वडेट्टीवार ने बताया कि सरकार को ओबीसी हिस्सेदारी कम नहीं करनी चाहिए, अगर मराठा अपनी ताकत दिखा रहे हैं तो वे ओबीसी संगठनों की एक एक्शन कमेटी बनाकर सरकार को घेरेंगे.