logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राणा दम्पति पर विजय वडेट्टीवार का हमला, बोले- कर्नाटक में जब मोदी नहीं बचे तो महाराष्ट्र में ये कैसे बचेंगे?


अमरावती: विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा पर हमला बोला है। बजरंग बलि को लेकर पूछे सवाल पर बोलते हुए कहा कि, “कर्नाटक विधानसभा में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बच सके तो, महाराष्ट्र में राणा दम्पति कैसे बचेंगे। राणा दम्पति की पीठ पर जरूर पड़ेगा बजरंग बलि का गदा।" शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

राणा दंपत्ति ने मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का विरोध किया था। इसे लेकर राज्य की सियासत गरमा गई थी। मामला कोर्ट में गया और सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने राणा को फटकार लगाई। इसे लेकर विपक्ष के नेता वडेट्टीवार ने विधायक रवि राणा पर हमला बोला।

वडेट्टीवार ने कहा, “बीजेपी कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली का मुद्दा लेकर आई। लेकिन, इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ। राणा बजरंगबली का नाम लेगा और बजरंगबली उसकी पीठ में छुरा घोंप देगा। वे कमर तोड़ देंगे और कहेंगे, मेरा नाम मत लो।”

देखें वीडियो: