logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

वाल्मीक कराड के आत्मसमर्पण पर विजय वडेट्टीवार का सवाल, पूछा - सबूत मिटाने के बाद वाल्मीक कराड ने किया सरेंडर?


नागपुर: बीड जिले में हुई सरपंच की हत्या और अब इसके पीछे के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले वाल्मीक कराड का सरेंडर, जोरदार चर्चा का विषय बना हुआ है।  सत्ता पक्ष हो या विपक्ष के नेता सभी इस पर बयानबाजी कर रहे हैं। अब कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी वाल्मीक कराड के इस आत्मसमर्पण को नाटकीय और सुनियोजित बताते हुए महायुति सरकार पर निशाना साधा है। 

विजय वडेट्टीवार ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर वाल्मीक कराड के आत्मसमर्पण पर सवाल किया है कि सबूत नष्ट करने के बाद वाल्मीक कराड ने सरेंडर किया है? इतने दिन उसे छुपाने में किसने मदद की? वडेट्टीवार ने पुलिस और सीआईडी पर भी शंका जताते हुए कहा है कि ये सब देखकर नहीं लगता कि संस्थाएं निष्पक्ष जांच करेंगी। 

वडेट्टीवार ने लिखा, “सबूत मिटाने के बाद वाल्मीक कराड ने सरेंडर किया? रंगदारी का मामला दर्ज होने के 22 दिन बाद भी पुलिस-सीआइडी वाल्मीक कराड को नहीं पकड़ सकी. इतना ही नहीं ये कराड आज सरेंडर करते वक्त अपनी कार से आया। महाराष्ट्र पुलिस और गृह मंत्रालय की इससे बड़ी विफलता नहीं हो सकती!”

कांग्रेस नेता ने लिखा, “वाल्मीक कराड को इतने दिनों तक छिपने में किसने मदद की? वह किसके संपर्क में था? किसके कहने पर उसने सरेंडर किया है, सच्चाई सामने आनी चाहिए। क्या महायुति सरकार और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश को देखकर उसे बचाने की जद्दोजहद में जुटी शक्तियों ने आखिरकार उसके आत्मसमर्पण का आदेश दे दिया है?”

पुलिस पर संदेह व्यक्त करते हुए विजय वडेट्टीवार ने लिखा, “सरेंडर करने से पहले वीडियो जारी कर खुद को क्लीन चिट देने की इस वाल्मीक कराड की हिम्मत से साफ पता चलता है कि इसके पीछे बहुत ताकते हैं। इस मामले में पुलिस ने जो प्रदर्शन दिखाया है, उसे देखते हुए लगता है कि पुलिस, सीआइडी निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती। इसलिए पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट के जज से होनी चाहिए और यह जांच बीड से बाहर होनी चाहिए ताकि कोई दबाव न डाले!”