logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विकास ठाकरे समर्थक और नरेंद्र जिचकर आपस में भिड़े, खूब चले हाथपांव; वीडियो हुआ वायरल


नागपुर: कांग्रेस से निष्कासित नेता नरेंद्र जिचकर और देवेंद्र वानखेड़े के बीच माइक को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों नेताओं के समर्थको के बीच हाथापाई भी हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नवरात्रि के मौके पर नरेंद्र जिचकर और दीपक वानखेड़े पश्चिम नागपुर के सुरेंद्र गढ़ परिसर में एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। दोनों नेता मच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में नरेंद्र जिचकर ने अपने द्वारा किये कामों को लेकर बोलना शुरू किया। जिचकर थोड़ा ही बोले थे कि, देवेंद्र वानखेड़े ने यह राजनीतिक कर्यक्रम नहीं ऐसा बोलते हुए जिचकर से माइक छीनने का प्रयास किया।

जैसे ही यह जिचकर के समर्थको ने देखा उन्होंने वानखेड़े से ऐसा नहीं करने को कहा। लेकिन वानखेड़े ने माइक नहीं छोड़ा। जिसके बाद माइक को लेकर दोनों नेताओं के समर्थक भी उसमें कूद गए। दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे से माइक छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों गुटों में मारपीट भी हो गई। 

ज्ञात हो कि, वानखेड़े को पश्चिम नागपुर विधायक विकास ठाकरे का कट्टर समर्थक माना जाता है। वहीं नरेंद्र जिचकर ठाकरे के कट्टर विरोधी हैं। दोनों नेताओं के बीच दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है। वर्तमान में जिचकर ठाकरे के विरोध में पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं।