logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विनायक महामुनी होंगे जिला परिषद् के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सौम्य शर्मा का स्मार्ट सिटी में तबादला


नागपुर: नागपुर जिला परिषद् (Nagpur Zilla Parishad) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्य शर्मा (Somya Sharma) का तबादला हो गया है। उन्हें नागपुर स्मार्ट सिटी (Nagpur Smart City) का नया सीईओ बनाया गया है। वहीं सौम्य की जगह विनायक महामुनी (Vinayak Mahamuni) नागपुर जिला परिषद् के नए सीईओ होंगे। महामुनी 2020 कैडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में महामुनी भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी में सहायक सचिव पर कार्य कर रहे हैं। 

विनायक महामुनी मूलतः लातूर जिले के रहने वाले हैं। साल 2012 में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई की। इसके बाद तीन साल उन्होंने अमेरिका में एक कंपनी में काम किया। हालांकि, सिविल सेवा में आने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और दोबारा वापस महाराष्ट्र लौट आए। करीब चार साल तक महामुनि ने प्रयास किया। तीन बार असफल होने के बाद 2020 में चौथे प्रयास में वह कामयाब हो गए। विनायक ने पुरे भारत में 95वीं रैंक हासिल की। 

कई अन्य आईएएस अधिकारियों की तरह IAS विनायक महामुनि भी सोशल मीडिया (@diverseindian) पर काफी लोकप्रिय हैं। वे फनी मीम्स शेयर करके यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का मूड लाइट करते रहते हैं।