logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

जालना में जारी प्रदर्शनकारियों की हिंसा, वाहनों पर कर रहे पथराव, जलाया ट्रक


जालना: जालना जिले के अंतरवाली सराती में हुई घटना के मद्देनजर आज जालना शहर के अंबाद चौफुली में चल रहे आंदोलन ने फिर से हिंसक रूप ले लिया है. अभी मिली जानकारी के अनुसार मराठा प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए हैं और वह वाहन पर पथराव कर रहे हैं. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने एक निजी ट्रक को भी जला दिया गया है.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए प्लास्टिक की गोलियां चलाईं हैं. शहर में हर जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तनावपूर्ण शांति है. जारी पथराव में कुछ पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं.

कल देर शाम भी कई जगहों पर गाड़ियों में आग लगा दी गई. इसमें कई बसें शामिल होने से एहतियात के तौर पर राज्य के कई हिस्सों में बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं. अहमदनगर जिले में 630 बस आज पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं. सोलापुर और नंदुरबार जिले में कई बसें रोक दी गई हैं.

आज पुलिस ने हिंसा में शामिल 360 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 16 लोगों की पहचान कर ली गई है.

पुलिस ने शुक्रवार को औरंगाबाद से लगभग 75 किलोमीटर दूर अंबाद तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सारथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले दागे थे.