logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पश्चिम नागपुर में फिर उठे बगावत के सुर, भाजपा शहर उपाध्यक्ष नरेश बर्डे को उम्मीदवारी नहीं मिलने से समर्थक नाराज


नागपुर: पश्चिम नागपुर से लगातर भाजपा में बगावत के सुर बढ़ते जा रहे हैं. पहले संदीप जोशी, फिर दयाशंकर तिवारी और अब नागपुर शहर के भाजपा उपाध्यक्ष नरेश बर्डे के समर्थकों ने भाजपा से अपनी नाराजगी जाहिर की है. सोमवार रात को नरेश बर्डे के समर्थक उनके घर के सामने जमा हो गए और नरेश बर्डे को पश्चिम नागपुर से टिकट नहीं दिए जाने के चलते अपनी नाराजगी जाहिर की. 

बर्डे के घर के सामने भारी संख्या में जमा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को खुलेआम चेतावनी देते हुए सुधाकर कोहले का काम नहीं करने की बात कही. इस दौरान कुछ देर के लिए परिसर का माहौल गरमा गया. भाजपा ने पश्चिम नागपुर विधानसभा से सुधाकर कोहले को उम्मीदवार बनाया है. इस बात से नाराज नरेश बर्डे के समर्थकों का कहना है कि पार्टी के लिए इतना काम करने के बावजूद उनके नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया गया. 

वहीं, उसके ऊपर से किसी स्थानीय उम्मीदवार को उतारने की जगह बाहरी व्यक्ति को टिकट दे दी गई. बर्डे के कार्यकर्ताओं की मांग है या तो पार्टी नरेश बर्डे को उम्मीदवारी दे या पश्चिम से किसी स्थनीय नेता को मैदान में उतारे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि सुधार कोहली जैसा बाहर का पार्सल वापस लिया जाए, अन्यथा कोई कार्यकर्ता पार्टी और कोहली की जीत के लिए काम नहीं करेगा.