logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

संविदा भर्ती को लेकर वडेट्टीवार ने सरकार पर बोला हमला, युवाओं से निर्णय के खिलाफ सड़क पर उतरने को कहा


चंद्रपुर: राज्य सरकार ने 75 हजार जगहों को भरने का ऐलान किया है। लेकिन सरकार ने संविदा के आधार पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नौ कंपनियों को ठेका दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वडेट्टीवार ने राज्य के युवाओं से सरकार के निर्णय का विरोध करने और सड़क पर उतरने का आवाहन किया है। 

निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “राज्य में 5 लाख 14 हजार सीटें भरने का ठेका निजी संस्थाओं को दिया गया है, इसलिए ये संस्थाएं करीब ढाई हजार करोड़ रुपये लूटने जा रही हैं. इसलिए युवाओं, अब जागो और सरकार के फैसले का विरोध करो।”