logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जिनके खून में है बेईमानी .... ये क्या बोले विजय वडेट्टीवार?


नागपुर: नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक उन्हें मनोहर जोशी के साथ काम करने का अवसर मिला. उनकी भूमिका एक हेडमास्टर की तरह थी. उन्होंने कहा कि जोशी ने एक कोमल हृदय के व्यक्ति थे। बाला साहब के साथ उनकी अपार निष्ठा थी. सर हमेशा कहते थे कि विजय को विधायक बनना चाहिए. 

एनसीपी चिन्ह 

एनसीपी शरद पवार गुट को मिले चुनाव चिन्ह पर उन्होंने कहा कि बीजेपी इससे बुरा क्या करेगी. तुतारी बजाना और मशालें जलाना। तुतारी शुभ समय में बजाई जाती और इसके लिए हाथों की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति के स्तर को गिराने का काम किया है।

आशीष देशमुख बेईमान 

वडेट्टीवार ने आशीष देशमुख से मुलाकात पर कहा कि हमारे आलाकमान से वे दो बार मिल चुके हैं. पीछे के दरवाजे से वो हमसे मिले. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिनके खून में बेईमानी है, वे हमको क्या कहेंगे। उन्होंने कहा, “आशीष देशमुख के पिता ने पाला बदल लिया. बेटे ने भी बदला। अधीनस्थ अधीनता का सुझाव देते हैं। उनके पिता कांग्रेस में थे, तो वे बीजेपी में. बीजेपी हताश है. बीजेपी में भीड़ है, उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं. वह भाजपा में नंबर दो थे और उन्होंने हमसे संपर्क किया।” 

देखें वीडियो: