logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उबाठा नेता की हत्या मामले पर वडेट्टीवार का सरकार पर हमला, कहा- सीएम, डीसीएम ने राज्य को बनाया यूपी, बिहार


नागपुर: पूर्व शिवसेना नगरसेवक और नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए, "मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने राज्य की स्तिथि उत्तर प्रदेश और बिहार बनाकर रख दी है।" उन्होंने आगे कहा, "घोसालकर की हत्या पूरी सोची समझी साजिश थी। इसके पीछे सत्ताधारी पार्टी के एक प्रवक्ता शामिल है।" 

वडेट्टीवार ने कहा, "एक जन प्रतिनिधि पर गोली चलाने से ज्यादा दुर्भाग्य राज्य के लिए क्या हो सकता है? शिवसेना के पूर्व नगरसेवक और नेता अभिषेक घोसालकर पर गोलीबारी की घटना राज्य के एक नागरिक के रूप में चौंकाने वाली और बेहद परेशान करने वाली है।" उन्होंने कहा, "राज्य में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, क्या मुख्यमंत्री और गृह मंत्री जगह पर हैं? क्या आप देखते हैं कि आपके शब्द कितने खोखले हैं कि आप केवल कार्रवाई करते हैं और जांच करते हैं?"

        जन प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, नेताओं पर गोली चलाई जा रही है, सत्ताधारी विधायक बंदूकों से आतंकित कर रहे हैं। पहले ऐसी खबरें सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश से ही आती थीं. आज ये तस्वीर महाराष्ट्र की जनता अपने राज्य में प्रत्यक्ष देख रही है. राज्य में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री गुंडों को प्रश्रय दे रहे हैं, एक-दूसरे पर तंज कसने में लगे हैं. क्या आपको पता भी है कि बाहर क्या हो रहा है? अगर गैंगस्टरों को राजश्रय मिल रहा है तो उन्हें कानून का डर क्यों रहेगा?