logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: कानून व्यवस्था को लेकर अंधारे ने फडणवीस को घेरा, बोली- गृहमंत्री के तौर पर वह फेल


वाशिम: उद्धव ठकरे गुट नेता सुषमा अंधारे ने कानून व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। अंधारे ने फडणवीस को निष्क्रिय गृहमंत्री बताते हुए कहा कि, राज्य में कानून व्यवस्था को खतरे में डाल दिया गया है. कुख्यात गैंगस्टर आशीष यरवदा जेल से भाग गया। जेलों में कैदियों को फोन और आराम की सुविधाएं मिलती हैं। फडणवीस जीस जिले के प्रभारी हैं, वहां बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है।" 

महाप्रबोधन यात्रा के दूसरे चरण के अवसर पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह ने वाशिम में एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया और इससे पहले उन्होंने होटल मणिप्रभा में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, "राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकारमय है क्योंकि वे नशे के आदी हैं और नशे की जांच ठंडी है। उसमें संजीव कुमार दोषी हैं और जब वे गिरफ्तार नहीं हुए तो उन पर विशेष कृपा किसकी है? प्रदेश की महिलाएं ही नहीं छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। गृह मंत्री नेताओं के घर जलाए जाने की बात नहीं करते।"

अंधारे ने कहा, "पुलिस विभाग का उपयोग केवल वफादार शिवसैनिकों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के लिए किया जा रहा है। सोयाबीन की कीमत 2014 में भी वही थी और आज भी वही है। जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तो सोयाबीन का भाव अच्छा था।"

इस मौके पर उन्होंने पालकमंत्री संजय राठौड़ पर हमला बोलते हुए उन पर आरोप लगाया कि, " उन्हें लोगों के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है और वे केवल यही सोचते हैं कि प्रतिशत की राजनीति महत्वपूर्ण है।"