logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

देवानंद पवार ने भरा निर्दलीय पर्चा, बोले- नाना पटोले के आदेश पश्चात लिया निर्णय


वाशिम: महाविकास आघाड़ी को वाशिम में बड़ा झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता देवानंद पवार ने निर्दलीय नामांकन भरने का ऐलान कर दिया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने की जानकारी देते हुई पवार ने कहा कि, "कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के आदेश पर वह दो नामांकन भर रहे हैं। जिसमें एक कांग्रेस और एक निर्दलीय पर्चा शामिल है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, सीट कांग्रेस को मिले इसकी हम मांग कर रहे हैं।

पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "वाशिम में एक एमवीए उम्मीदवार के लिए, हमने कांग्रेस के टिकट की मांग की थी। हमने अपने नेताओं से कहा कि लोग यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार चाहते हैं।  सीट बंटवारे के बाद यह सीट एनसीपी-एससीपी के पास चली गई। लेकिन एनसीपी ने भाजपा का आदमी हमारे सर पर बिठा दिया है।"

पवार ने आगे कहा,"नाना पटोले ने मुझे वाशिम से अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कहा था, और हम अभी भी इस सीट को अपने लिए पाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने इसको लेकर उनसे बात की लेकिन उसपर कोई ठोस जवाब नहीं आया। समर्थकों और मतदाताओं की बात सुनने के बाद, मैंने अलग खड़े होने का फैसला किया.। मैं कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल करूंगा और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भी अपना नामांकन दाखिल करूंगा।"