logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: जिला अस्पताल का मुद्दा फिर गहराया, नागरिकों ने अकोला-नांदेड़ राजमार्ग पर दिया धरना


वाशिम: जिले के चिवाड़ा में सरकारी मेडिकल अस्पताल बनाने का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। स्थानीय नागरिक अस्पताल को कहीं और ले जाने का आरोप लगाते हुए अकोला-नांदेड़ राजमार्ग को अवरुद्ध कर जोरदार प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारे भी लगाए। इस प्रदर्शन में चिवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों, विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन शामिल रहे।

राज्य सरकार ने 28 जून को कैबिनेट की बैठक में जिले के चिवारा में सरकारी मेडिकल कॉलेज के साथ 430 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करने का निर्णय लिया था। चिवाड़ा में 77 एकड़ 'ई-श्रेणी' कृषि भूमि पर मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। 485 करोड़ की लागत से 100 छात्रों की क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की गई। लेकिन न जाने क्या हुआ जिला प्रशासन ने उक्त कॉलेज के लिए चार वैकल्पिक जगहों का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया।

प्रदर्शनकरियों ने जिले के एक बीजेपी विधायक पर सरकारी मेडिकल कॉलेज को कहीं और शिफ्ट कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। आक्रामक प्रदर्शनकारियों ने अकोला-नांदेड़ राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तहसील के विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठन और ग्रामीण आक्रामक हैं, इसलिए भविष्य में यह विवाद बढ़ने के संकेत हैं।