logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हम अधिकारियो की सूची कर रहे तैयार, अनिल देशमुख बोले- महाविकास अघाड़ी की सरकार आने पर होगी कार्रवाई


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) ने नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने अधिकारीयों को चेतवानी दी है। उन्होंने कहा क, "इस सरकार में जो अधिकारी दवाब में काम कर रहे हैं। हम उनकी सूची बना रहे हैं। जैसे ही महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) की सरकार आएगी हम इन अधिकारीयों की अक्ल ठिकाने लगाएंगे।" सोमवार को देशमुख ने अपने निजी निवास पर पत्रकारों से बात की, जहां उन्होंने यह बात कही। 

एनसीपी-सपा नेता ने कहा, "राज्य में कई अधिकारी सरकार के दबाव में अवैध तरीके से काम कर रहे हैं। मौजूदा सरकार के तीन महीने बचे हैं। उसके बाद हमारी महाविकास अघाड़ी सरकार आएगी। इसलिए हम उन अधिकारियों की सूची तैयार कर रहे हैं जो दबाव में अवैध काम कर रहे हैं।' अनिल देशमुख ने यह भी चेतावनी दी है कि हम जिला जिले में ऐसी सूचियां तैयार कर रहे हैं।"

राज्य में हो कर्ज माफ़ी का ऐलान

राज्य में किसान कर्ज माफ़ी की मांग करते हुए देशमुख ने कहा, "तेलंगाना में किसानों की कर्ज माफी कर दी गई है. उसी तर्ज पर महाराष्ट्र में भी किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए. अनिल देशमुख ने मांग की है कि आगामी मानसून विधान सत्र में किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की जानी चाहिए।

हिट एंड रन को लेकर सरकार पर उठाये सवाल 

राज्य में हो रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर देशमुख ने हमला बोला। देशमुख ने कहा, "महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर 'हिट एंड रन' की घटनाएं हो रही हैं। नागपुर के राम झूला पर 'हिट एंड रन' मामले की आरोपी रितिका मालू 130 दिनों से फरार है। क्या उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है ऐसा सवाल भी पूछा। 

उन्होंने आग कहा, "कई सड़कों पर यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने और यातायात नियमों को लागू करने के लिए यातायात पुलिस की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस भर्ती को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उन्होंने की।"