logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हमारे पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं, भाजपा अध्यक्ष बावनकुले बोले- MVA के नेता दो साल अजित पवार को कर रहे बदनाम


नागपुर: अजित पवार के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी ऐसी चर्चा पिछले कई दिनों से जारी थी। हालांकि, मंगलवार को पवार ने इन अटकलों पर रोक लगा दी और कहा कि, वह एनसीपी के साथ हैं और रहेंगे।" वहीं अब इस पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है। बावनकुले ने कहा, "हमारे पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया, न हम ऐसा कोई विचार है।" इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि, दो साल से महाविकास अघाड़ी के नेताओं द्वारा पवार को बदनाम किया जारहा है।

बुधवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "अजित पवार के व्यक्तिगत क्रेडिबिलिटी को डैमेज करने की कोशिश जारी है। हमारे पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और न आया है। पिछले तीन महीने से उन्हें न मेरी न किसी नेता की मुलाकात हुई है। वहीं अमित शाह से मुलाकात की खबरों पर खुद उन्होंने अपनी सफाई दे दी है।"

उन्होंने कहा, "इन सब बातो के बाद भी ऐसी खबरे कहाँ से आती हैं। ये महाविकास अघाड़ी से शुरू होती है और वहीं तक ख़तम होती है। इसलिए उन्हें खुद देखना चाहिए कि, धारी का शुक्राचार्य कौन है जो अजित दादा की इमेज को डैमेज करने का प्रयास कर रहा है। इसी के साथ उसे ढूढ़ने की जिम्मेदारी भी उनकी है।"

अजित पवार के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बावनकुले ने कहा, "देश के लिए काम करने वाला और हमारे विचार को मानने वाला। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के भारत को विश्व गुरु बनाने के अभियान में जुड़ना चाहता है और वह मदद करना चाहता है तो उसका स्वागत भाजपा में है।"