logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: हमारे पास युवाओं की कमी नहीं, हमारे पास के राजनेताओं में बुद्धि की कमी है: राज ठाकरे


यवतमाल: मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे उमरखेड विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार राजेंद्र नजरधने और अश्विन जैस्वाल के लिए प्रचार सभा में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आज तक महाराष्ट्र में बनी सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे पास युवाओं की कमी नहीं है, हमारे पास शासकों और राजनेताओं के लिए दिमाग की कमी है। 

राज ठाकरे ने कहा, “आज महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन हम सब वहीं हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीण इलाकों में सड़कें बेहद खराब स्थिति में हैं। दूसरी ओर नाशिक में हमने गड्ढा मुक्त सड़कें बनाई हैं। कुछ दिन सत्ता मेरे हाथों में देकर देखिए। विकास क्या होता है, कैसे होता है, दिखाएंगे। नाशिक में हमने करके दिखाया है। वहां बिना गड्ढों के सड़कें हैं। ऐसे रास्ते बनाना हर जगह मुमकिन है।” 

उन्होंने कहा, “मुझे सत्ता की कुर्सी में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे बस ये चिंता है कि जो सब दुनिया भर में अच्छी चीजें मौजूद हैं, वो महाराष्ट्र में क्यों नहीं है। वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों को मतदाताओं को जवाब देना चाहिए। पिछली बार दिया वादा कितना निभाया गया?”