logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे की एनडीए में होगी वापसी! सवाल पर क्या बोले चंद्रशेखर बावनकुले?


नागपुर: आगामी लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में बीजेपी (BJP) देशभर में मार्च निकाल रही है. पिछले कुछ महीनों में विपक्षी दलों के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. एनडीए में कई छोटी-बड़ी पार्टियां भी शामिल हुई हैं. कुछ दिन पहले ही अशोक चव्हाण (Ashok Chavhan) बीजेपी में शामिल हुए थे. अब ऐसी चर्चाएं हैं कि उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं. इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने प्रतिक्रिया दी है.

उद्धव के साथ मतभेद नहीं बल्कि मनभेद

उद्धव ठाकरे के वापस एनडीए शामिल होने के सवाल पर बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने ओछे शब्दों में मोदी और फड़णवीस की आलोचना की है. जिससे हमारा दिल दुखा है. 2014 से 2019 तक फड़णवीस कई फैसले उद्धव ठाकरे के मन मुताबिक कर रहे थे. उन्होंने कहा है कि मैं खुद इसका गवाह हूं.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नमो युवा सम्मेलन 5 मार्च को होगा. इस मौके पर जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, देवेंद्र फड़णवीस समेत सभी नेता मौजूद रहेंगे. इसमें प्रदेश भर से 18 से 35 आयु वर्ग के एक लाख युवा उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस बैठक में मोदी सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी और हम इस बैठक में आए युवाओं की राय और सुझाव लेंगे और उन सुझावों को संकल्प के लिए केंद्रीय बीजेपी नेतृत्व को भेजेंगे. 

अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा 

बावनकुले ने बताया कि 5 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अकोला, अमरावती, यवतमाल, बुलढाणा, वर्धा और चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. अकोला में होने वाली बैठक क्लस्टर बैठक होगी. इस बैठक में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 71 प्रतिनिधि भाग लेंगे. उसी दिन वह दोपहर में जलगांव में उत्तर महाराष्ट्र युवा सम्मेलन और शाम को संभाजीनगर में जनसंवाद सभा करेंगे। 6 मार्च को पीएम मोदी नारी वंदन महिला सम्मेलन में ऑनलाइन शामिल होंगे. इस ऑनलाइन बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5 हजार महिलाएं भाग लेंगी। इस ऑनलाइन महिला सम्मेलन में महाराष्ट्र से 15 लाख महिलाएं एक साथ भाग लेंगी. उन्होंने कहा कि 7 मार्च से 15 मार्च के बीच हम हर गांव में बीजेपी का विशेष बॉक्स भेजेंगे और निर्देश लेंगे.