logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महायुति में सीट बटवारे का क्या होगा फॉर्मूला? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले बताया


नागपुर: विधानसभा चुनाव की आहट को देखते हुए महायुति में शामिल तीनों दलों ने सीट बटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। पिछले कई दिनों से सीट बटवारे को लेकर कई जानकारी घूम रही है। जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी इतने-इतने सीटों की मांग की है शामिल है। इसके बाद से लगातर महायुति में सीट बटवारे का फार्मूला क्या होगा इस सवाल पूछा जा रहा है? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस पर बड़ा बयान दिया है। फार्मूला को सावर्जनिक करते हुए बावनकुले ने कहा कि, जो जहां मजबूत वह वहां से लड़ेगा चुनाव।

सोमवार को कोराडी स्थित माँ जगदंबा मंदिर परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "मैं महायुति के तीनों नेताओं की सराहना करना चाहता हूं। कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि यह पार्टी 180 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वह पार्टी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि इस तरह का कोई आंकड़ा इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। अब यह तय हो गया है कि हमें जीतने के लिए ही लड़ना है।"

उन्होंने कहा, "जहां एनसीपी चुनाव जीत रही होगी हम उनका आग्रह मानेगे। जिन सीटों पर शिंदे गुट जीत रहेगी हम उनका आग्रह मानेगे। वहीं जहां भाजपा चुनाव जीत रही होगी वहां शिवसेना और एनसीपी अजीत पवार समूह हमारी जिद मानेंगे। यही महायुति का सूत्र होगा।"

अघाड़ी के पहले महायुति में सीट बटवारे का ऐलान 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, "महायुति में 80 से 90 प्रतिशत सीटों पर बातचीत हो चुकी है। वहीं बची हुई सीटों पर जल्द से जल्द सब तय हो जाएगा और फिर तीनों नेता मिलकर इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। इसी के साथ बावनकुले ने यह भी कहा कि, "महाविकास अघाड़ी से पहले महायुति में सीट बटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा।"