logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की 12 सीटों पर क्या रहेगा नतीजा, सट्टा बाजार के अनुमान ने सभी को चौंकाया


नागपुर: विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में कुछ ही घंटो का समय बचा हुआ है। लेकिन उसके पहले तमाम तरह के कयासों का दौर जारी है। इसी बीच नागपुर जिले की 12 सीटों पर सट्टा बाजार का भी आकलन सामने आ गया है। जिसके बाद उम्मीदवारों  की धड़कने और तेज हो गई है।

वियो: मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के साथ सट्टा बाजार का भी अनुमान सामने आ गया है। सट्टा बाजार में रोजाना बदलाव हो रहा है। जिसके कारण समीकरण भी बदलते जा रहा है। सट्टा बाजार के अनुसार शहर की छह सीटों में से दो सीटों पर भाजपा, दो पर कांग्रेस मजबूत है यानी वह वह सीट जीत सकती है। वहीं दो सीटों पर बेहद कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। सट्टा बाजार के अनुसार, 

  • सट्टा बाजार में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए पांच पैसे का भाव चल रहा है। 
  • पूर्व नागपुर पर कृष्णा खोपड़े का भाव गिरकर 10 से 15 पैसा हो गया। 
  • मध्य नागपुर में कांटे की लड़ाई है। प्रवीण दटके और बंटी शेल्के को 80-80 पैसे का भाव । 
  • मध्य की तरह दक्षिण विधानसभा की सीट काटें की टक्कर। गिरीश पांडव और मोहन मते का भाव 80-80 पैसे दिया गया।  
  • पश्चिम नागपुर में सुधाकर कोहले 20-35 और विकास ठाकरे 30-50 पैसे का भाव। 
  • उत्तर नागपुर विधानसभा सीट पर नितिन राउत को 30-50 पैसे तो मिलिंद माने का 60 पैसे चल रहा भाव। 

नागपुर शहर सहित ग्रामीण की छह सीटों पर भी सट्टा बाजार का अनुमान सामने आ गया है। जिसके अनुसार, 

  • हिंगना सीट पर समीर मेघे की स्थिति मजबूत,  भाव गिरकर 10 पैसे पर आया । 
  • सावनेर सीट पर टक्कर का अनुमान, अनुजा केदार और आशीष देशमुख को 40 से 60 पैसे का भाव। 
  • उमरेड सीट पर सुधीर पारवे को मजबूत, 60-90 पैसे भाव चल रहा है। 
  • काटोल सीट पर चरण सिंह ठाकुर को 70 से 95 पैसे तो सलिल का  95 से 110 पैसे मिला भाव। 
  • कामठी से चंद्रशेखर बावनकुले का भाव 8-10 पैसे चल रहा है। 
  • रामटेक सीट पर निर्दलीय राजेंद्र मूलक की मजबूत स्थिति, मिला 70 से 90 पैसे का भाव। 

हालांकि, असली परिणाम 23 नवंबर को ही आने हैं। लेकिन उसके पहले चाहे सट्टा बाजार हो या एग्जिट पोल उनकी अगर माने तो इस बार जिले में कांटे की लड़ाई दिख रही है।