logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जब कारसेवा के लिए निकले थे उपमुख्यमंत्री फडणवीस ..., फोटो शेयर कर दिया प्रतिउत्तर


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी कारसेवा करने के लिए अयोध्या जाने के समय की एक तस्वीर साझा की है. तस्वीर शेयर कर फडणवीस ने लिखा कि इसे देखकर पुरानी यादें फिर से ताजा हो गई.   

फडणवीस ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “जब नागपुर रेल्वे स्टेशन पर अयोध्या जानेवाले कारसेवकों की भीड उमडी थी, तब का यह छायाचित्र है. फोटोग्राफर शंकर महाकालकर इन्होंने यह फोटो निकाली है. कल, 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभूश्रीरामचंद्र जी की प्राणप्रतिष्ठा हो रही है, तो इस फोटो के माध्यम सें कई पुरानी यादें ताजा हो गई.”

अक्सर शिवसेना ठाकरे गुट और बीजेपी में इस बात को लेकर जुबानी जंग चलती रहती है कि जब विवादित ठांचे को ढहाया गया तो उस समय वहां वास्तव में कौन मौजूद था.  

शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि शिवसैनिकों ने ही बाबरी मस्जिद को गिराया है. 2019 में शिवसेना और बीजेपी के अलग होने के बाद बाबरी गिराने में हमारा हाथ था. इस बात को लेकर उद्धव ठाकरे आरोप लगाते नजर आए हैं. लेकिन अब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कारसेवा के लिए जाते वक्त की अपनी यह तस्वीर शेयर कर उनके आरोपों का उत्तर दे दिया है.