logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"लाड़ली बहना योजना बंद करने की बात कब कही, साबित करो या उठक-बैठक के लिए तैयार रहो", सुनील केदार की फडणवीस को चेतवानी


नागपुर: कांग्रेस नेता और नागपुर मध्यवर्ती बैंक घोटाले (NDCC Bank Scam) के दोषी सुनील केदार (Sunil Kedar) ने लाड़ली बहन योजना (Laadli Bahan Yojana) को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को चेतवानी दी है। केदार ने कहा कि, "फडणवीस साबित करें की उन्होंने योजना को बंद करने की बात कही। अगर साबित नहीं कर पाए तो संविधान चौक पर उठक-बैठक करने के लिए तैयार रहो।" 

शनिवार को केदार सावनेर स्थित रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने फडणवीस पर जोरदार हमला बोला। केदार ने कहा, "लाड़ली बहन को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। मैंने कब कहा कि, सरकार आएगी तो लाड़ली बहन योजना को बंद कर दूंगा। फडणवीस इसे साबित करो या संविधान चौक पर उठक-बैठक करने के लिए तैयार रहो।" इसी के साथ केदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि, "तुझे जो करना है कर लो।"